Site iconSite icon AR Live News

खान विभागः ढ़ाई माह में 1670 करोड़ का राजस्व अर्जित

Mines Department rajasthan Revenue of Rs 1670 crore earned in two and a half monthsMines Department rajasthan Revenue of Rs 1670 crore earned in two and a half months

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकान्त ने माइनिंग सेक्टर में राजस्व बढ़ोतरी के समन्वित प्रयास करते हुए अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए है। Mines Department rajasthan

प्रमुख सचिव टी रविकान्त शुक्रवार को उदयपुर खनिज भवन में हाईब्रिड मोड पर विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 17 जून तक 1670 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ है जो इसी अवधि का अब तक का सर्वाधिक राजस्व है। माइनिंग प्लान के ऑन लाईन अनुमोदन की व्यवस्था कर दी है। लीज इन्फोर्मेशन और डिमाण्ड सिस्टम की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाईन होने से समय व धन की बचत के साथ ही खानधारकों को बड़ी राहत मिलने लगी है। Mines Department rajasthan

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशन में अब पायलट आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निग सिस्टम का उपयोग मिनरल एक्सप्लोरेशन के लिए शुरु किया जा रहा है। डीएमएफटी को और अधिक व्यावहारिक बनाते हुए खनन प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और महिला बाल विकास सहित सीधे आम आदमी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी है।

निदेशक माइंस दीपक तंवर ने कहा कि अधीक्षण खनि अभियंता स्तर पर राजस्व वसूली, निलामी, आरसीसी, ईआरसीसी ठेकों की नीलामी व रायल्टी वसूली की नियतकालीन समीक्षा होनी चाहिए। खान धारक पर सरकारी राजस्व की बकाया होते ही जमा कराने का नोटिस जारी हो। बैठक में संयुक्त सचिवआशु चौधरी, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सुनील वर्मा, जेएलआर गजेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version