Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल समर कैंप में 1500 छात्र-छात्राएं हुए लाभांवित

Hindustan Zinc Shiksha Sambal Summer Camp 1500 students participatedHindustan Zinc Shiksha Sambal Summer Camp 1500 students participated

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं के लिये आयोजित शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत एक माह के समर कैम्प में 1500 से अधिक विद्यार्थी शैक्षणिक, कौशल विकास, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ कर लाभान्वित हुए। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्याभवन सोसायटी के सहयोग से आयोजित इन शिविरों 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उदयपुर के विद्या भवन में आवासीय कैम्प तथा 1200 विद्यार्थीयों ने आगुचा, चित्तौड़गढ़, दरीबा, देबारी, जावर एवं कायड के गैर आवासीय कैम्प में भाग लिया। Hindustan Zinc Shiksha Sambal Summer Camp 1500 students participated

कैम्प में प्रोजेक्ट अध्यापकों के साथ-साथ गार्गी कॉलेज, आइसर मोहाली, आइसर पुणे तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कालेजों से आये 90 से अधिक वालंटियर ने इन विद्यार्थियों के साथ जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्या भवन के साधन सेवी और हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारी तथा संबंधित विशेषज्ञों ने भी कैम्प की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग दिया।

कैम्प में विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी पढ़ने-लिखने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिला। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने पूरे माह में सीखी विभिन्न चीजों की प्रदर्शिनी एवं प्रस्तुति की और अपने अनुभव अतिथियों से साझा किये। कुंभा सभागार प्रताप गौरव केंद्र में समापन समारोह मुख्य-अतिथि वेदांता की सीएसआर हेड अनुपम निधि एवं विद्या भवन सोसाइटी के राजेन्द्र भट्ट सहित गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति आयोजित हुआ।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के 6 जिलों के 72 राजकीय विद्यालयों के 1500 से अधिक बच्चों के लिए आयोजित इस कैंप का मकसद बच्चों को पढ़ाई, कौशल, खेल और संस्कृति के जरिए आगे बढ़ाना था। इस कैंप की वजह से इस क्षेत्र में 10वीं कक्षा के नतीजों में बहुत सुधार आया है। जहां 2007 में सिर्फ 45 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण होते थे, वहीं अब 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 93ण्6 प्रतिशत हो गया है। शिक्षा संबल ने बच्चों को पढ़ाई में आने वाली मुश्किलों को दूर करने और स्कूल छोड़ने वालों की संख्या को कम करने में सहायता की है।

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा को देश के भविष्य के लिए एक बड़ा निवेश मानता हैं। शिक्षा संबल का मकसद सिर्फ पढ़ाई में कमी पूरी करना नहीं है, बल्कि उन बच्चों में आत्मविश्वास, अच्छा व्यवहार और सीखने की उत्सुकता जगाना है, जिनके पास अक्सर साधन नहीं होते। यह कैंप हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और अनुभव को सुनिश्चित करता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version