Site iconSite icon AR Live News

कुछ ही घंटों में पांच इंच बारिश: नदी नालों में शुरू हुआ पानी का बहाव

Unseasonal rain in UdaipurUnseasonal rain in Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले 24 घंटों में उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़ सहित राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 128 मिलीमीटर (पांच इंच) बारिश धोलपुर जिले के आंगाई में हुई है। तेज बारिश से बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में कई नदी नालों में पानी का बहाव शुरू हो गया है। Heavy rain in Rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, करौली और प्रतापगढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश हुई। मानसून के शुरूआती दौर में ही राजस्थान के कई भागों मेंं अच्छी बारिश होने से आमजन को तेज गर्मी से राहत मिलनी है। नदी नालों में पानी का बहाव शुरू होने से पशु,पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था होती नजर आ रही है। इधर उदयपुर में उमस का असर बना हुआ है । Heavy rain in Rajasthan

बांसवाड़ा 107 मिलीमीटर, दानपूर 107, केशरपुरा 91, कुशलगढ़ 82, भूंगड़ा 80, धोलपुर आंगाई 128, जेतपुरा भीलवाड़ा 125, बिजोलिया 114, शाहपुरा 110, गंभीरी बांध चित्तौड़ 102, निम्बाहेड़ा 100, प्रतापगढ़ दलौट 74, अरनोद 63, शाहपुरा 60, धोलपुर के आंगाई में 128, बारी 82, फुलेरा जयपुर 113, ओरा टैंक सीरोही 75, टोंक मासी बांध 81, शाहबाद बांरा 87, बूंदी नैनवा 91, झालावाड़ 71, झालरापाटन 85, करौली जग्गर डेम 90, टोडाभीम 81, सौरठ 74, कोटा रामगंजमंडी 112, कनवास 71 और सांगोद में 66 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 20 जून को भी उदयपुर, जयपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। कोटा, भरतपुर व बीकानेर संभाग में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है। 22 व 23 जून को भरतपुर,जयपुर व कोटा संभाग में फिर कहीं कहीं भारी व अति भारी बारिश की प्रबल संभावन है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version