उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर आयीं मशहूर एक्ट्रस एंड मॉडल रितु शिवपुरी शुक्रवार दोपहर मधुबन स्थित अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर पहुंची। रितु शिवपुरी ने सेंटर विजिट किया तो यहां की सर्विसेज देखकर वे हैरान रह गयीं। रितु शिवपुरी बोलीं कि उदयपुर में अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर पर जितनी अत्याधुनिक मशीनें और सर्विसेज हैं, मैं देखकर हैरान हूं। आमतौर पर फैशन इंडस्ट्री में कोई भी नयी तकनीक सबसे पहले विदेशों से मुंबई में आती है, लेकिन अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर पर उपलब्ध एडवांस मशीनें और सर्विसेज मुंबई के किसी भी बड़े ब्यूटी सेंटर को टक्कर दे रही हैं। उदयपुर में इस स्तर की मशीनें और सर्विसेज देखकर काफी खुशी हो रही है। Famous actress Ritu Shivpuri visit arth Skin and Fitness Center udaipur, ritu shivpuri said she is feeling blessed to meet dr. arvinder singh
अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह और डायरेक्टर डॉ. दीपा सिंह ने रितु शिवपुरी का स्वागत किया। रितु शिवपुरी को जब डॉ. अरविंदर सिंह के तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अन्य उपलब्धियों के बारे में पता चला तो उन्होंने काफी खुशी जाहिर की और कहा वे यहां आकर काफी खुश हैं। रितु शिवपुरी ने कहा मुंबई में भी ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि एक ही छत के नीचे आपको स्किन ट्रीटमेंट और फिटनेस सेंटर (जिम) दोनों मिल जाएं। उदयपुर में अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर पर एक ही छत के नीचे एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ एस्थेटिक सेंटर एंड जिम के जरिए लोगों को सिर से नख तक स्किन ट्रीटमेंट एंड फिटनेस से रिलेटेड सर्विसेज मिल रही हैं। वीडियो पर क्लिक कर जानिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिख रहे कंटेंट को लेकर क्या बोल गयीं एक्ट्रस और मॉडल रितु शिवपुरी:-
राजस्थान आकर लगता है कि घर आ रही हूं
रितु ने बताया कि उनके पिता मशहूर अभिनेता ओम शिवपुरी का जन्म जोधपुर में हुआ था। ऐसे में उनका राजस्थान आना होता रहता है। वे बोलीं मैं जब भी राजस्थान आती हैं, लगता है कि घर आ रही हूं, उदयपुर दो साल पहले आयी थी, यहां डवलपमेंट काफी तेजी से हो रहा है, दो सालों में ही काफी कुछ बदल गया है।
इस अवसर पर अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ अरविंदर सिंह ने कहा जब अर्थ डायग्नोस्टिक्स से शुरूआत की थी, तब एक छोटा सा सेंटर था, लेकिन हमारे सपने बड़े थे। आज अर्थ ग्रुप के डायग्नोटिक सेंटर, अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर की जब बॉलीवुड तक में पहुंची और पहचान है तो यह देखकर बेहद खुशी होती है। अर्थ अब सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि क्वालिटी, टीम वर्क और डेडीकेशन का प्रतीक है। Famous actress Ritu Shivpuri visit arth Skin and Fitness Center udaipur, ritu shivpuri said she is feeling blessed to meet dr arvinder singh
क्लिक कर यह भी पढ़ें : आसान तरीके से सीखें इंग्लिश स्पीकिंग, वो भी फ्री में

