Site iconSite icon AR Live News

भूमाफियाओं ने बेच दी 18 करोड़ की यूडीए की जमीनें

UDA demolished illegal construction in Amberi village udaipurUDA demolished illegal construction in Amberi village udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण की तहसील शाखा ने आज गुरूवार को अंबेरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 18 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवाई। भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन होने के बावजूद यह जमीन अपनी कमाई के लिए कई लोगों को फर्जी तरीके से स्टाम्प पेपर के आधार पर बेच डाली। UDA demolished illegal construction

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम अम्बेरी में आराजी 713, 714 और 715 की जमीन जो कि नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के नाम दर्ज है। इस पर कुछ लोगों के साथ ही भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा था। मौके पर पिछले साल भर में कई पक्के निर्माण भी हो गए और वर्तमान में भी निर्माण जारी थे। इन लोगों को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हटाने यूडीए दो बार पाबंद भी कर चुका था। उसके बावजूद किसी ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। UDA demolished illegal construction

तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने अपनी टीम के साथ गुरूवार को बुलडोजर चलवाकर 8 बाउण्ड्रीवाल, 10 पक्के कमरे, रसोई सहित जो भी निर्माण थे उनको ध्वस्त कर 3 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई। यूडीए तहसीलदार ने बताया कि इस जमीन की वर्तमान बाजार दर करीब 18 करोड़ रूपए आंकी जा रही है।

कुछ भूमाफिया अनजान लोगों को धोखे में रखकर फर्जी तरीके से सरकारी जमीन बेच रहे थे। कई लोग इनके झांसे में भी आ गए। इन लोगों ने भूमाफियाओं के विश्वास में आकर निर्माण भी करवा लिए। कुछ लोगों को बाद में पता चला कि यह जमीन तो यूडीए की है तो कुछ ने यूडीए में इसकी शिकायत करने की हिम्मत भी दिखाई।

राजस्व ग्राम अंबेरी में कई ऐसे लोग भी है जिन्होंने भूमाफियाओं के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई से यहां भूखंड खरीदे और आज उनको बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब खरीददारों को हिम्मत दिखाकर सरकारी जमीन बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए। ताकी ऐसे चालबाज माफियाओं की गिरफ्तारी हो सके। यूडीए को भी भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए। क्योंकि फर्जी तरीके से जमीन तो यूडीए की बेची गई है। पहला प्रभावित तो यूडीए है।

कुछ समय पूर्व नांदेश्वरजी क्षेत्र में भी कुछ माफियाओं ने लोगों को यूडीए की जमीनों पर भूखंड बेच दिए थे। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होने पर उनकी बाद में गिरफ्तारी भी हुई थी। जनता जागरूक होगी तभी माफियाओं पर शिकंजा कस पाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version