Site iconSite icon AR Live News

सेफ वुमन कायर्क्रम: गीतांजली की डॉ. अर्चना ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया

Safe Women Program by Geetanjali hospital Dr. Archana aware to adopting healthy lifestyleSafe Women Program by Geetanjali hospital Dr. Archana aware to adopting healthy lifestyle

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सेफ वुमन कार्यक्रम में गीतांजलि हॉस्पिटल ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन में 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें 15 से 65 वर्ष तक की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागी शामिल रहीं। Safe Women Program by Geetanjali hospital

कार्यक्रम में गीतांजलि हॉस्पिटल की स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, नियमित जांच और स्त्री स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे बदलती दिनचर्या, तनाव और अनियमित खानपान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

डॉ अर्चना ने यह भी कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और नियमित मेडिकल चेकअप कराएं। इस आयोजन में गीतांजलि हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य से संबंधित सहयोग भी प्रदान किया। साथ ही संस्थान ने आयोजन के समर्थन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि गीतांजलि न केवल इलाज का केंद्र हैए बल्कि समाज के समग्र स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए निरंतर समर्पित भी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version