Site iconSite icon AR Live News

मानसून राजस्थान में कभी भी दे सकता है दस्तक

Monsoon Update 2025 monsoon can enter rajasthan anytimeMonsoon Update 2025 monsoon can enter rajasthan anytime

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात होते हुए राजस्थान बॉर्डर के बहुत करीब पहुंच गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अब कुछ ही घंटो बाद मानसून कभी भी मेवाड़ के रास्ते राजस्थान में दस्तक दे सकता है। मानसून पिछले कई दिनों से एक ही जगह अटका हुआ था, लेकिन पिछले 24 घंटो में मानसून ने फिर से गति पकड़ी है और राजस्थान बॉर्डर के बहुत करीब पहुंच गया है। Monsoon Update 2025 : monsoon can enter Rajasthan anytime, reached very close to Rajasthan border via Gujarat

मौसम विभाग के अनुसार आज 17 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों तथा ओडिशा, हजारीबाग और पश्चिमी बंगाल के शेष सभी भागों में आगे बढ़ गया है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा दीसा, इंदौर, पंचमढ़ी, मंडला, अंबिकापूर, हजारीबाग,सुपौल से होकर गुजर रही है।

आज दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिमी बंगाल पर निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बना हुआ है। एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र गुजरात और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी राजस्थान की और बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मानसून कभी भी राजस्थान में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक 74 मिलीमीटर बारिश सीकर में दर्ज की गई। चित्तौड़ में 50, गंगरार 50, भदेसर 50, वल्लभनगर 20, बावलवाड़ा 45, कुंभलगढ़ 30, देवगढ़ 20, आमेट 20, सागवाड़ा 20,घाटोल 20 और मावली क्षेत्र के बड़गांव में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई भागों में भी हल्की बारिश हुई है। इससे गर्मी से काफी राहत मिली है। Monsoon Update 2025

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। आगामी 4-5 दिन उदयपुर व कोटा संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version