Site iconSite icon AR Live News

ताराचंद जैन आयड़ नदी में घूमते घूमते थक गए, अधिकारी उनको “घुमाते” हुए नहीं थक रहे.!

udaipur city MLA Tara chand jain visit ayad river udaipur gives directions for fencing to officersudaipur city MLA Tara chand jain visit ayad river udaipur gives directions for fencing to officers

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयड़ नदी विकास योजना को लेकर शहर विधायक और अधिकारियों के बीच पिछले कई महीनों से निर्देश देने और निर्देशों की अनदेखी करने का खेल चल रहा है। न तो शहर विधायक ताराचंद जैन निर्देश देते-देते थक रहे हैं, न अधिकारी विधायक के निर्देशों की अनदेखी करते करते थकते नजर आ रहे है। udaipur city MLA Tara chand jain visit ayad river udaipur gives directions for fencing to officers

आज सोमवार को शहर विधायक ताराचंद जैन एक बार फिर आयड़ नदी पेटे में उतरे और आयड़ नदी विकास कार्यों की प्रगति देखी। विधायक को नंबर वाला चश्मा नहीं लगता है, उसके बावजूद आंखों पर काफी जोर देने के बाद भी उनको कार्य प्रगति नजर नहीं आयी। कार्य प्रगति नजर आती भी कैसे, शहर विधायक ताराचंद जैन गत महीनों में जब भी आयड़ नदी का दौरा करने पहुंचे, उन्होंने कड़े शब्दों में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ ही यूडीए के अधिकारियों और इंजीनियर्स को नदी के दोनों किनारे फैंसिंग के निर्देश दिए थे।

विधायक तो उस समय निर्देश देकर आ गए और यह सोचकर मन ही मन खुश हो लिए होंगे कि चलो बार-बार डांट फटकारने से अब आयड़ नदी के किनारों पर फैंसिंग का काम तो हो ही गया होगा। इसी बीच आज सोमवार को शहर विधायक ताराचंद जैन फिर से आयड़ नदी में उसी जगह पहुंचे, जहां कई बार उन्होंने अधिकारियों की आंखो में आंखे डालकर फैंसिंग के निर्देश दिए थे। विधायक ने आज फिर नदी के किनारों पर नजरें दौड़ाईं, तो वहां उन्हें न तो फैंसिंग नजर आयी, न उनके निर्देशों की पालना होती दिखी। विधायक को नदी पेटे में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर भी नजर आए। इसको लेकर उनकी नाराजगी दिखी। इस दौरान पूर्व पार्षद नानालाल बया भी उनके साथ मौजूद रहे।

शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों से सवाल जवाब किया तो सूखी पड़ी आयड़ नदी में अधिकारी एक तरह से पानी पानी होकर रह गए। किसी के पास विधायक के इस सवाल का जवाब नहीं था, कि इतने समय में भी फैंसिंग का काम क्यों नहीं करवा पाए। अब विधायक ने फिर एक नई समय सीमा तय कर आगामी 30 जून तक कैसे भी कर आयड़ नदी की सीमा पर फैंसिंग करने के निर्देश दिए है।

शहर विधायक ने करीब डेढ़ साल पहले भी आयड़ नदी का दौरा कर नदी के दोनों किनारों पर फैंसिंग के निर्देश दिए थे। तब अधिकारियों ने काम तो करवाया, लेकिन फैंसिंग को तय नदी सीमा पर करवाने की बजाय नदी सीमा से 20 से 30 फीट अंदर तक यानी नदी पेटे की तरफ फैंसिंग करवा दी, इससे अधिकारियों की मंशा पर भी सवाल उठता है।

उस फैंसिंग को बाद में विधायक की आपत्ति पर हटाया गया था। उसकी जगह फिर से तय नदी सीमा पर फैंसिंग का काम करवाना था, वह अभी तक नहीं हो पाया है। जबकि बहुत जल्दी मानसून आने वाला है। फैंसिंग करवाना अधिकारियों के लिए बड़ा काम नहीं है, क्यों कि पहले भी करवा चुके हैं, लेकिन तय नदी सीमा पर फैंसिंग करवाने से अधिकारी क्यों हिचकिचा रहे हैं कि उन्हें बार-बार शहर विधायक को “घुमाना” पड़ रहा है। udaipur city MLA Tara chand jain visit ayad river

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version