एआर लाइव न्यूज। तेलंगाना के निर्मल जिले के बसारा क्षेत्र की गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के पांच युवकों की मौत हो गयी है, ये पांचों एक ही परिवार से थे और इनमें तीन सगे भाई थे। ये पांचों सरस्वती मंदिर दर्शन करने के बाद पवित्र स्नान करने गोदावरी नदी में उतरे थे। नदी की गहरायी का अंदाजा नहीं होने से पांचों गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। मृतक पांच युवकों में चार पाली और एक नागौर जिले के निवासी थे। three brothers with five youths from Rajasthan drowned in Godavari river in telangana, family from pali rajasthan
साथ मौजूद परिजनों ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन तब तक पांचों डूब चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव दल की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। हादसा तेलंगाना के निर्मल जिले के बसारा क्षेत्र में हुआ है। हादसे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है।
पाली के पेमाराम राठौड़ के थे तीन बेटे
जानकारी के अनुसार पाली के ढाबर गांव निवासी पैमाराम राठौड़ का हैदराबाद में व्यवसाय है। इन्हीं के परिवार के करीब 18 सदस्य सरस्वती मंदिर दर्शन करने और गोदावरी नदी के पवित्र स्नान के लिए तेलंगाना के बसर क्षेत्र पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद पैमाराम के तीनों बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्य गोदावरी नदी में में स्नान करने उतरे। पांचों युवक नदी में थोड़ा आगे गहरायी की तरफ चले गए और डूब गए। हादसे में पैमाराम के तीन बेटे 20 वर्षीय राकेश, 18 वर्षीय मदन, 16 वर्षीय भरत और 18 वर्षीय विनोद, 19 वर्षीय ऋतिक की मौत हुई है।
पूर्व सीएम की अपील बारिश के मौसम में जलाशयों के पास जाना खतरनाक हो सकता है
अशोक गहलोत ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए मृतक युवकों के परिजनों को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की है। साथ ही अशोक गहलोत ने अपील की है कि बारिश के मौसम में जलाशयों के पास जाना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए ऐसे स्थान पर जाने से बचें।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

