Site iconSite icon AR Live News

जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी : भारत की 16वीं जनगणना 1 मार्च 2027 से होगी

indian government issued gazette notification of 16th census includes with caste enumeration first timeindian government issued gazette notification of 16th census includes with caste enumeration first time

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत सरकार ने जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। भारत की 16वीं जनगणना 2027 में की जाएगी। देश में 1 मार्च 2027 से जनगणना होगी, जबकि मौसम के चलते बर्फबारी वाले क्षेत्रों लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 1 अक्टूबर 2026 को जनगणना के लिए आधार माना जाएगा। जनगणना में पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जनगणना को लेकर कवायद शुरू हो गयी है। indian government issued gazette notification of 16th census includes with caste enumeration first time

गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 34 लाख कर्मचारी और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना अधिकारी इस कार्य को अंजाम देंगे। इसके लिए अत्याधुनिक मोबाइल डिजिटल गैजेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version