Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: थानाधिकारी ने दिया इस्तीफा, एसपी पर लगाया अपमानित करने का आरोप

udaipur police Inspector sunil sharma resign sho of ghantaghar police station udaipurudaipur police Inspector sunil sharma resign sho of ghantaghar police station udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के पुलिस विभाग से बड़ी खबर आयी है। उदयपुर शहर के घंटाघर थानाधिकारी सुनील शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। एसपी पर थानाधिकारी को अपमानित करने का आरोप है, जिससे आहत होकर थानाधिकारी ने इस्तीफा दिया है। udaipur police Inspector sunil sharma resign

थानाधिकारी सुनील शर्मा का त्यागपत्र पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि पिछले लंबे समय से उदयपुर जिले के थानाधिकारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों में एसपी के व्यवहार को लेकर असंतोष तो था ही, लेकिन अब नौबत त्यागपत्र तक आ गयी है। मामले में एसपी योगेश गोयल ने बताया कि थानाधिकारी को जो कहना था, उन्होंने कह दिया है, मेरे पास इस्तीफा आया था, मैंने उदयपुर आईजी को फॉरवर्ड कर दिया है। मामले में अब वही निर्णय करेंगे। udaipur police Inspector sunil sharma resign

पुलिस विभाग और शहर में चर्चा इस बात की भी है कि एसपी के दरबार में सिर्फ उदयपुर के भाईसाब के परिचितों और समाज विशेष से जुड़े लोगों की ही सुनवायी होती है, इसमें ज्यादातर लोग जमीनों से जुड़े हुए हैं। कई थानाधिकारियों का मानना है कि एसपी साहब अपनी ही पुलिस टीम पर भरोसा नहीं करते हैं। उदयपुर में संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी थानाधिकारी ने एसपी से अपमानित होकर प्रताड़ित महसूस करते हुए नौकरी से इस्तीफा देने की पहल की हो। थानाधिकारी के इस्तीफा देने के साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालां कि एआर लाइव न्यूज किसी भी चर्चा या आरोप की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार सुनील शर्मा को किसी मामले को लेकर एसपी साहब ने उनके कार्यालय बुलाया था। आरोप है कि एसपी कार्यालय में एसपी साहब ने सुनील शर्मा को अपमानित किया है, बेहद अपमानित महसूस होने के चलते सुनील शर्मा ने इस्तीफा दिया है। जानकारी के अनुसार सुनील शर्मा ने त्यागपत्र तो दो दिन पहले उदयपुर एसपी को भेज दिया था, लेकिन इस पर उदयपुर एसपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो आज गुरूवार को सुनील शर्मा ने उनका त्यागपत्र आईजी उदयपुर को फॉरवर्ड किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे आईजी ने सुनील शर्मा को पेश होने के लिए कहा है। अब देखना यह है कि आईजी साहब के यहां थानाधिकारी की पीड़ा सुनी जाती है या नहीं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version