Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने बड़गांव में चलाए बुलडोजर : 60 फीट रोड सीमा में आ रहे पक्के निर्माण हटाए

Udaipur Badgaon 60 feet road UDA demolished buildings that were obstructing road wideningUdaipur Badgaon 60 feet road UDA demolished buildings that were obstructing road widening

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को शहर से सटे बड़गांव में 60 फीट रोड सीमा में आ रहे कुछ पक्के निर्माण ध्वस्त किए। ये वो निर्माण थे जो रोड सीमा में आ रहे थे और प्रभावित लोग यूडीए से पर्याप्त मुआवजा भी ले चुके थे। udaipur Badgaon 60 feet road : UDA demolished buildings that were obstructing road widening

यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर आज यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा अपनी टीम के साथ बुलडोजर लेकर बड़गांव पहुंचे। शर्मा ने सबसे पहले क्षेत्रीय रेवेन्यू इंस्पेक्टर बाबूलाल तेली, क्षेत्रीय पटवारी सूरपाल सिंह सोलंकी और क्षेत्रीय एईएन राजीव सोनी के साथ रोड सीमा में आ रहे निर्माण का जायजा लिया। उसके बावजूद बुलडोजर चलाकर पक्के निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान यूडीए का पर्याप्त जाब्ता भी मौजूद रहा। udaipur Badgaon 60 feet road

यूडीए की कार्रवाई का वीडियों देखने लिंक पर क्लिक करें:-

यूडीए के अनुसार बड़गांव 60 फीट रोड सीमा में आ रहे लोगों को मुआवजा भी दिया जा चुका था। खाते में पैसा आ जाने के बावजूद कुछ लोगों ने अभी तक रोड सीमा से निर्माण नहीं हटाए। पर्याप्त मुआवजा लेने के बावजूद पूराना निर्माण हटाने की बजाय रोड सीमा में नया निर्माण भी किया जा रहा था। क्षेत्रवासी इसको लेकर यूडीए की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे थे। सीसी रोड और नाली-डक्ट का काम भी अटका हुआ था। ऐसे में आज यूडीए ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चला दिए।

यूडीए अधिकारियों के अनुसार अभी भी कुछ निर्माण बडगांव 60 फीट रोड सीमा में आ रहे है। प्रभावित लोगों को इसका मुआवजा भी मिल चुका है। ये निर्माण नाली-डक्ट निर्माण में बाधक बने हुए है। जल्द ही इनको भी ध्वस्त किया जाएगा ताकी रोड के साथ ही नाली और डक्ट का काम पूरा किया जा सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version