Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने चलाए बुलडोजर : 6 करोड़ की सरकारी जमीन पर था कब्जा

UDA demolished illegal constructionsUDA demolished illegal constructions

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सुखेर क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर करीब 6 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवा ली। यहां भूमाफियाओं ने कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए थे। UDA demolished illegal constructions

यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने बताया कि राजस्व ग्राम सुखेर के आराजी संख्या 1217, 1525 जो राजस्व रिकार्ड में नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के नाम दर्ज होकर प्राधिकरण की भूमि है। अज्ञात भूमाफियाओं ने भूखण्ड काटकर पक्की चारदीवारी और छोटे छोटे कमरो का निर्माण कर लिया था। करीब 17000 वर्गफीट भूमि पर यह कब्जा था और इसकी बाजार दर 6 करोड रूपये है। यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर यहां अवैध पक्के निर्माण ध्वस्त कर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवाई। UDA demolished illegal constructions

यूडीए ने राजस्व ग्राम तितरडी के आराजी संख्या 2434 से 2437, 2439 से 2444, 2448, 2449, 2453 से 2461 कृषि भूमि पर बिना रूपान्तरण, बिना स्वीकृति एवं बिना किसी भूउपयोग परिवर्तन करवाये अवैध रूप से धर्मकाटा, सर्विस सेंटर के लिए बनाए चार बड़े गोदाम को भी ध्वस्त किया गया। उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम 2023 की धारा 32 के तहत प्रकरण दर्ज कर नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी मौके पर संचालित व्यवसायिक गतिविधि बन्द नहीं की गई। इस पर यूडीए ने निर्माण ध्वस्त किए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version