हादसे में दूल्हे सहित सात लोग हुए घायल
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दूल्हे सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। Road Accident Dausa Manoharpur Highway
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास एक कंटेनर और तूफान जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दुल्हा और सात लोग घायल हो गए। जिनको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश से शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे। Road Accident Dausa Manoharpur Highway
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी भयावह थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। मौके पर हाहाकार मच गया और जैसे तैसे घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

