Site iconSite icon AR Live News

डॉ. दिलीप जैन चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

udaipur cardiologist Dr. Dilip Jain honored for excellent service in medical fieldudaipur cardiologist Dr. Dilip Jain honored for excellent service in medical field

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। श्री दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज उदयपुर द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दिलीप जैन को भी उनके चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी सतत सेवा भावना, रोगियों के प्रति समर्पण एवं चिकित्सकीय उत्कृष्टता की समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। udaipur cardiologist Dr. Dilip Jain honored for excellent service in medical field

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हुमड़ जैन समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी सहित अन्य अतिथियों और समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version