Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: तीन सगे भाई-बहनों की नदी में डूबने से मौत, नदी पार करते समय हुआ हादसा

udaipur Three siblings died by drowning in the river som nadi udaipurudaipur Three siblings died by drowning in the river som nadi udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में बीती शाम तीन बच्चों की सोम नदी में डूबने से मौत हो गयी। तीनों बच्चे सगे भाई-बहन थे। रविवार शाम 6 बजे भैंस को लेने नदी पर गए थे, नदी पार करते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में गए और डूब गए। आज सोमवार सुबह तीनों के शव नदी में तैराते मिले, जिन्हें स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। Udaipur: Three siblings died by drowning in the river som nadi udaipur

खेरवाड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि हादसे में लराठी गांव के गवार फला निवासी दिनेश मीणा के तीन बच्चे 15 वर्षीय निरमा, 13 वर्षीय खुशबू और पुत्र 11 वर्षीय कल्पेश की मौत हो गयी है। निरमा कक्षा दस की छात्रा थी, खुशबू सातवीं और कल्पेश छठी कक्षा में छात्र था। रविवार शाम तीनों भाई-बहन भैंस को तलाशते हुए सोम नदी पहुंचे थे। भैंस नदी के दूसरी तरफ दिखायी दी, तो तीनों बच्चों ने नदी में पानी के किनारे-किनारे चलकर दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चे गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। बच्चे लापता हुए तो परिजनों ने उनकी रातभर तलाश की, लेकिन बच्चे नहीं मिले। आज सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बच्चों के शव सोम नदी में तैराते हुए देखते तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से कई बार यहां पुल बनाने की मांग की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जो पुल बना है, वह भी 2 किमी दूर है। ऐसे में लोगों को नाव या ट्यूब के सहारे ही नदी पार करके जाना पड़ता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version