Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिले फिर से तपने लगे

Heatwave effect in RajasthanHeatwave effect in Rajasthan

तापमान बढ़ने से आमजन पर दिख रहा असर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हवाओं मेंं नमी की मात्रा कम होने और तापमान में बढ़ोतरी होने से उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में फिर से गर्मी का असर तेज हो गया है। Temperature increased in Udaipur

उदयपुर में कुछ दिन तेज गर्मी से राहत मिलने के बाद इन दिनों तापमान में फिर से बढ़ोतरी होकर औसत से अधिक दर्ज हो रहा है। इससे आमजन के साथ ही पर्यटक भी प्रभावित नजर आ रहे है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज होने से दिन भर शहर के बाजारों में आमजन की चहल पहल कम हो गई है। पर्यटन स्थलों पर दिन के समय पर्यटकों की आवाजाही भी काफी कम नजर आ रही है। मानसून के आने में अभी देरी लग रही है। ऐसे में आमजन को कुछ दिन और गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। Temperature increased in Udaipur

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व हीटवेव ऊष्णरात्री का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री व तीव्र हीटवेव की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी कहीं-कहीं हीटवेव व ऊष्णरात्री का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने की संभावना है।

बीकानेर संभाग में आंधी चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 9 से 11 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं चल सकती है। कोटा व भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version