उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या अब डराने लगी है। राजस्थान में सोमवार तक 128 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस हैं, ये सभी संक्रमित उपचार ले रहे हैं, जबकि इस वर्ष अब तक 230 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की संर्वाधिक संख्या जयुपर, उदयपुर और जोधपुर से आ रही है। प्रशासन की आमजन से यही अपील कर रहा है कि लोग घूमने के लिए जाएं, तो सावधानी जरूर बरतें। rajasthan corona update : 230 test positive for covid 19 this year, maximum from jaipur, udaipur and jodhpur
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटों में 17 नए संक्रमित पाए गए थे। इसी के साथ कोरोना संक्रमित एक्टिव केस की संख्या प्रदेश में 128 हो गयी है। चिंताजनक बात यह भी है कि 6 माह की बच्ची से लेकर 72-75 वर्षीय बुजुर्ग सहित युवावर्ग भी तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहा है, वहीं राहत की बात यह है कि ज्यादातर संक्रमित की स्थिति ठीक है और वे घर में ही उपचार ले रहे हैं। उपचाररत 128 कोरोना संक्रमितों में 11 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं, इनमें जोधपुर एम्स में 5, उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 3 और जेके लोन, एसएमएस हॉस्पिटल, राजस्थान हॉस्पिटल में 1-1 मरीज भर्ती हैं। rajasthan corona update
इन 21 जिलों दस्तक दे चुका है कोरोना
- जयपुर : 144
- उदयपुर : 22
- जोधपुर : 16
- चित्तौड़गढ़, बीकानेर : 8-8
- डीडवाना : 6
- अजमेर, डूंगरपुर, सवाईमाधोपुर : 3-3
- बालोतरा, दौसा, झुंझुनू और प्रतापनगढ़ : 2-2
- अलवर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, फलोदी, राजसमंद, सीकर, टोंक व अन्य राज्य एमपी : 1-1
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

