Site iconSite icon AR Live News

मेघालय हनीमून कपल मिसिंग केस: बेवफा निकली सोनम, पति राजा को उसी ने ही मरवाया.!

meghalaya honeymoon couple missing case police detain wife sonam with four accused in raja raghuvanshi murdermeghalaya honeymoon couple missing case police detain wife sonam with four accused in raja raghuvanshi murder

शिलांग,(एआर लाइव न्यूज)। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स से लापता हुए इंदौर के हनीमून कपल का केस पिछले 15 दिनों से देशभर में चर्चा का विषय में बना हुआ था। नवदंपत्ति राजा रघुवंशी और सोनम में युवक राजा की लाश मिलने और पत्नी के लापता होने ने कई आशंकाओं को हवा दे दी, लोगों ने बांग्लादेशियों से लेकर मेघालय के स्थानीय गैंग से तक इस केस को जोड़ दिया, शिलांग पुलिस पर कई सवाल खड़े किए गए, लेकिन बीती रात इस केस के पटाक्षेप ने सभी को चौंका दिया। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि राजा की हत्या की सुपारी उसी की नव-विवाहित पत्नी सोनम ने दी होगी। मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम ने मेघालय में लापता होने के बाद रविवार रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सरेंडर किया है।

शिलॉन्ग पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी सहित उसके प्रेमी राज कुशवाह और अन्य साथी विक्की उर्फ विशाल चौहान, आकाश राजपूत सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। मेघालय एसआईटी के अनुसार राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर पर दो चोटें आई थी। मेघायल पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए दावा किया है कि सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के जरिए वारदात को अंजाम दिया।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी के साथ शादी हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे। दो दिन अलग-अलग स्थानों पर घूमने के बाद 22 मई की रात राजा और सोनम नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में ठहरे थे लेकिन 23 मई की अलसुबह वहां से चेकआउट कर निकल गए थे। तब से दोनों लापता था। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी सोनम लापता ही थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version