जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देवस्थान विभाग की निशुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के तहत शुक्रवार को जयपुर से पहली बार वातानुकूलित (AC) ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना हुई। दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में कुल 14 कोच हैं, जिसमें 10 यात्री कोच हैं। varishth nagrik tirth yatra 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति सभी को जोड़ने का काम करती है। कुछ ऐसे बुजुर्ग होते जिनकी इच्छा होती है, लेकिन तीर्थयात्रा नहीं कर पाते, हमारी सरकार उनका ध्यान रखेगी। सरकार उनके मन के भावों का सम्मान करेगी, बुजुर्गों के मन में ऐसी बात न आए कि हम तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाए। हमने यात्रियों की संख्या बढ़ाई और ट्रेन को वातानुकूलित(एसी) करने का तय किया। इस दौरान देवस्थान विभाग के मंत्री जोगाराम कुमावत, विभाग के शासन सचिव केके पाठक, देवस्थान आयुक्त वासुदेव मालावत भी मौजूद थे।varishth nagrik tirth yatra 2025
पहली बार वातानुकूलित ट्रेन से तीर्थयात्रा करायी जा रही
इस ट्रेन में सवाई माधोपुर के रास्ते रामेश्वरम, मदुरै की तीर्थ यात्रा पर दो स्टेशनों से तीर्थयात्री रवाना हुए। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा की जाएगी। आठ दिवसीय यात्रा में यह ट्रेन रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, धनुषकोटि, ब्रह्मकुंड और मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन मुख्य रूप से कराएगी। देवस्थान विभाग की तीर्थयात्राओं में यह सर्वाधिक दूरी की यात्रा है।
50 हजार लोगों को यात्रा करवाई जाएगी
राज्य सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 के अन्तर्गत बजट घोषणा अनुसार पहली बार वातानुकूलित ट्रेन से तीर्थयात्रा करायी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा कुल 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से यात्रा कराने की घोषणा की गयी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

