Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर का मेनार तालाब बना अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त रामसर साइट

Menar talab udaipur becomes internationally recognized Ramsar siteMenar talab udaipur becomes internationally recognized Ramsar site

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-चित्तौड़ हाईवे के किनारे बसे मेनार गांव में स्थित मेनार तालाब और फलौदी के खीचन को अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड्स की सूची रामसर साइट्स में शामिल किया गया है। इस घोषणा के साथ अब भारत में कुल 91 रामसर साइट्स हो गई हैं Ramsar sites Menar and Khichan

मेनार तालाब जिसे बर्ड विलेज के नाम से भी जाना जाता है। पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए विशेष महत्व रखती है। यहां स्थानीय पक्षी प्रेमियों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पक्षियों के संरक्षण में अहम भूमिका रहती है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए इसको पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण बताया है। Ramsar sites Menar and Khichan

मेनार तालाब में आने वाले विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को देखने हर साल बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी मेनार गांव पहुंचते है। यहां पानी के बीच पक्षियों की चहल पहल देख कई पक्षी प्रेमी दिन भर यहां मेनार तालाब के किनारे ही पक्षियों को निहारते रहते है। उदयपुर ही नहीं देश के कई भागों से पक्षी प्रेमी हर साल मेनार तालाब में पक्षियों की चहल पहल देखने आते है। अब इसका नाम वेटलैंड्स की सूची रामसर साइट्स में शामिल होने से मेनार आने वाले पक्षी प्रेमियों की संख्या और बढ़ेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version