Site icon AR Live News

राजस्थान के पांच संभागों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Light to moderate rain likely in five divisions of Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना हुआ है। बीती रात भी कई जगह बारिश हुई। झुंझुनू के पिलानी में सर्वाधिक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। rain in rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पिलानी झुंझुनू में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। चिड़ावा 30, सवाई माधोपुर 30, बुहाना 30, सुरजगढ़ 30, फुलेरा जयपुर 30, डूंगला चित्तौड़ 20, खेतड़ी 20 और नीम का थाना में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश अन्य कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। उदयपुर में आज भी सुबह से बादल नजर आ रहे है और गर्मी का असर भी बना हुआ है। rain in rajasthan

आज गुरूवार को एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की,मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। 6 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 7 जून से उदयपुर व कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

बीकानेर संभाग में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 6 जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी तथा तापमान में 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री दर्ज होने व 8 जून से कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version