Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान मौसम : जयपुर के दूदू में हुई सर्वाधिक 86 मिलीमीटर बारिश

imd mausam update rajasthan rainimd mausam update rajasthan rain

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से तेज बारिश हुई। जयपुर के दूदू में सर्वाधिक 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भी कई जगह बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। Rajasthan weather rain

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कई जगह मध्यम से तेज बारिश का दौर चला। आज भी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू,जयपुर, झुंझुनू, बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़ और राजसमंद जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। उदयपुर सुबह से ही बादल नजर आ रहे है और तेज उमस का असर भी बना हुआ है। Rajasthan weather rain

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जयपुर के दूदू में सबसे ज्यादा 86 मिलीमीटर बारिश हुई। जयपुर के नारायणा 40, सांभर 40, पचपहाड़ झालावाड़ 70, अंता बारां 50, वनस्थली टोंक 30, परबतसर नागौर 80, मकराना 30, नावा 30, सुजानगढ़ 30 और लाडनू में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भी कई जगह मध्यम बारिश हुई। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version