Site iconSite icon AR Live News

नारायण सेवा संस्थान को मिला सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत्थान श्रेणी में सम्मान

Narayan Seva Sansthan gets honor in community service and social upliftment categoryNarayan Seva Sansthan gets honor in community service and social upliftment category

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। दिव्यांगता और मानवता के लिए सेवारत नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक चेयरमैन पद्‌मश्री अलंकृत कैलाश चंद्र अग्रवाल को दिल्ली में प्रतिष्ठित लक्ष्मीपत सिंघानिया-आईआईएम लखनऊ राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत्थान श्रेणी में भेंट किया गया। Narayan Seva Sansthan udaipur

समारोह में संस्थान की ओर से संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर जेके ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भरत हरि सिंघानिया, उपाध्यक्ष रघुपति सिंघानिया, पुरस्कार जूरी चेयरमैन एनके सिंह और प्रो एमपी गुप्ता व निदेशक आईआईएम लखनऊ भी मौजूद थे। Narayan Seva Sansthan udaipur

सम्मान ग्रहण करने के दौरान संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान हमारे संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव की सेवा मार्ग की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। यह लाखों दिव्यांगों की आशा-आकांक्षाओं का सम्मान है। नारायण सेवा संस्थान पिछले चार दशक से निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण, दिव्यांगजनों के लिए ऑपरेशन, पुनर्वास, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version