Site iconSite icon AR Live News

ईडाणा माता मंदिर मनोहरपुरा, बड़गांव में पाटोत्सव 6 जून को

Idana mata mandir Badgaon Manoharpura Patotsav at on 6 June 2025Idana mata mandir Badgaon Manoharpura Patotsav at on 6 June 2025

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव क्षेत्र के मनोहरपुरा में ईडाणा माता मंदिर पर पाटोत्सव आगामी 6 जून को मनाया जाएगा। भक्तगण इसकी तैयारी में लगे हुए है। Idana Mata mandir Patotsav Badgaon

ईडाणा माता जी धाम सेवा समिति मनोहरपुरा बड़गांव के अनुसार 6 जून शुक्रवार को ईडाणा माता मंदिर का पाटोत्सव आयोजित होगा। सुबह 7.15 बजे नवचंडी यज्ञ होगा। कलश यात्रा भी निकलेगी। नव कन्या पूजन होगा और शाम 7.15 बजे महाआरती होगी। इसके बाद भजन संध्या होगी। इसमें भजन गायक भगवत सुथार, सुरेश गहलोत, त्रिशा सुथार और भोमीक सुथार भजन गाएंगे। कार्यक्रम में कई संत भी आएंगे। Idana Mata mandir Patotsav Badgaon

मनोहरपुरा क्षेत्र में बड़गांव पुलिस थाने के पास पहाड़ी पर स्थित ईडाणा माता का मंदिर जन आस्थान का केंद्र बन गया है। यहां प्रतिदिन न केवल आसपास के बल्कि दूर दराज से भी मां भक्त दर्शन करने आते है। ईडाणा माता जी सेवा धाम समिति इस स्थान के विकास में लगी हुई है ताकी यहां आने वाले भक्तों को सुविधा रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version