Site iconSite icon AR Live News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Geetanjali Medical College students street play on World No Tobacco DayGeetanjali Medical College students street play on World No Tobacco Day

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आज शनिवार को गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और निवारण के उपायों के प्रति जागरूक करना था। Geetanjali Medical College and hospital

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इंटर्न छात्रों ने यह संदेश दिया कि तंबाकू के सेवन से विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु होती है। उन्होंने तंबाकू रोकथाम की विभिन्न रणनीतियों और उपायों को भी सरल भाषा में प्रस्तुत किया। सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मुकुल दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष की थीम है ब्राईट प्रोडक्ट्स डार्क इंटेंशन्स है। इस अवसर पर डीन डॉ. संगीता गुप्ता, विभाग से डॉ. हेमलता मित्तल, डॉ. मेधा माथुर, डॉ. ज्योति जैन, टीसीसी नोडल अधिकारी डॉ. भगराज चौधरी, डॉ. जितेंद्र हीरानी, डॉ. विचित्रा और डॉ. दिलशानो उपस्थित रहीं। Geetanjali Medical College and hospital

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version