मेवाड़ में शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रम हुए: चित्तौड़ में सीएम ने किया प्रतिमा का अनावरण
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर आज गुरूवार को उदयपुर में शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रम हुए। बड़ी सख्या में लोगों ने मोती मगरी पहुंचकर महाराणा प्रताप को नमन किया। प्रताप गौरव केन्द्र में महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। चित्तौड़ के भूपालसागर में सीएम भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप,पन्नाधाय और राणा पूंजा की प्रतिमाओं का अनवारण किया। Maharana Pratap Jayanti 2025
महाराणा प्रताप की जयंती पर उदयपुर में आज सुबह मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर कई लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद चेतक सर्कल से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हाउनहॉल जाकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह जगह शहरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर और नगर निगम की अगुवाई में हुए इस आयोजन में हर उम्र वर्ग और विभिन्न धर्म समाजों की भागीदारी रही। Maharana Pratap Jayanti 2025
महाराणा प्रताप की प्रतिमा को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सूरजपोल में पुलिस अधिकारियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां एडिशनल एसपी उमेश औझा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता सदियों सदियों तक दूनिया याद रखेगी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान चंद्रवीर सिंह करेलिया, केंद्रीय अध्यक्ष बालूसिंह कानावत और कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत सहित कई लोग मौजूद थे।
चित्तौड़ में सीएम ने महाराणा प्रताप, पन्नाधाय और राणा पूंजा की प्रतिमाओं का किया अनावरण
महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, मां पन्नाधाय और राणा पूंजा(भीलू राणा) की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, अद्वितीय बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय और वीर योद्धा राणा पूंजा की प्रतिमाओं के अनावरण का यह अवसर आज के दिन को स्वर्णाक्षरों में अंकित करता है।
महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज है
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे लिए प्रेरणापुंज है, जिन्होंने सदैव सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलना सिखाया है। नई पीढ़ी में ऐसे आर्दर्शों एवं संस्कारों का संचार होना चाहिए। हमारी सरकार प्रदेश में कोच और खेल विशेषज्ञ तैयार करने के लिए महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना कर रही है। समारोह में अवधेशानंद चैतन्य महाराज एवं मुंगाना धाम सांवलिया जी के अनुज दास महाराज,संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

