Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: इधर उमस, उधर बार बार बिजली गुलः जनता करे तो क्या करे

Rajasthan weather updateRajasthan weather update

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले दिनों रूक रूक कर बारिश का दौर बना रहने से आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू होने के साथ ही गर्मी का असर भी तेज हो गया है। तेज गर्मी और उमस से उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आमजन दिन के साथ ही रात में भी परेशान नजर आ रहा है। इधर उमस के बीच लो वोल्टेज और बार बार बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। Rajasthan weather news

वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। दिन का तापमान पहले ही काफी अधिक है। ऐसे में आमजन को तेज गर्मी से न दिन में राहत मिल रही, न रात में। Rajasthan weather news

उमस भरी गर्मी के बीच उदयपुर शहरी क्षेत्र और आसपास के गांवों में लो वोल्टेज के कारण कूलर और पंखे भी काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा दिन के साथ ही रात में भी बार बार बिजली गुल होने से लोगों को और ज्यादा परेशान कर रखा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग (एवीवीएनएल) इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान आगामी 2-3 दिन 45 से 46 डिग्री तथा शेष अधिकांश भागों में 42 से 44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी दर्ज होने की प्रबल संभावना है। आज बुधवार को राज्य के ऊपर एक पूर्वी हवाओं में ट्रफ बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन अंधड़ के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। Rajasthan weather news

उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश आगामी 2-3 दिन होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन व आंधी के साथ बारिश का दौर 29-30 मई को भी जारी रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version