पांच दिवसीय आवासीय शिविर में योगा, प्रणायाम भी करवाए
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय शिविर में बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेल खेल में योग, प्रणायाम, साधन सहित विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। residential camp Gayatri Shaktipeeth Udaipur
शिविर से जुड़े शुभम भटनागर ने बताया कि शिविर में 12 से 18 वर्ष तक के 70 बालक-बालिकाओ ने भाग लिया। बच्चों को बताया गया कि उपासना, साधना, आराधना, खेल,गायन, नृत्य, गीत संगीत, योग और प्रणायाम का जीवन में क्या महत्व है। इस दौरान बच्चे मोबाइल से पूरी तरह से दूर रहे। शिविर में हेमांग जोशी, शुभम भटनागर, नवल शर्मा और अंकिता जोशी की टीम ने सेवाएं दी। शिविर को सफल बनाने डॉ.अंजू श्रीमाली, रेखा असावा, रितु राठौड, प्रियंका पानेरी, नेहल जोशी, अंजलि शर्मा व लक्षिता की भी अहम भूमिका रही। residential camp Gayatri Shaktipeeth Udaipur
शाम को गुलाबबाग में खेल गतिविधियों से जोड़ा
इन बच्चों को गुलाबबाग ले जाकर रस्सा कस्सी, खो खो सहित विभिन्न खेल गतिविधियों से भी जोड़ने का प्रयास किया गया। शिविर के अंतिम दिन प्रणय त्रिपाठी ने बच्चों को उनके अभिभावको की मौजूदगी यह व्यवहारिक ज्ञान सिखाया गया कि हमें अभिभावको के साथ किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए। समापन समारोह में डॉ.आलोक व्यास, ललित पानेरी भी मौजूद रहे। शिविर में विवेक दवे, विनोद पांडे, शिवसुत राव, चयन त्रिपाठी, विशाल जोशी, खुश, शिवम, गौतम, प्रिंस व कृष्णवीर राठौड़ और राजेंद्र त्रिपाठी ने भी सेवाएं दी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

