इस वर्ष अब तक एक मरीज की मौत : जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में इस वर्ष अब तक सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मिले
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। कोरोना का नया वैरिएंट देश सहित राजस्थान में भी तेजी से पैर पसार रहा है। आज सोमवार को राजस्थान में 8 नए संक्रमित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक दिन पहले रविवार को 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आयी है, प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 19 है, जो उपचाररत हैं। इस वर्ष में अब तक प्रदेश में 23 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक की मौत हुई है। corona update udaipur rajasthan : today 8 test positive for covid-19
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में एक 29 वर्षीय महिला, जयपुर में तीन केस 26 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक और 36 वर्षीय युवक, जोधपुर में 55 वर्षीय महिला और पुरूष, डीडवाना की 26 वर्षीय महिला, दूसरे राज्य से जोधपुर आयीं 55 वर्षीय महिला और पुरूष की रिपोर्ट कोरोन पॉजिटिव आयी है। जयपुर में टीबी से ग्रसित एक 26 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को मौत हुई है।
इस वर्ष अब तक प्रदेश में आए संक्रमितों की संख्या
- जयपुर – 6
- जोधपुर – 4
- उदयपुर – 4
- अजमेर – 2
- बीकानेर – 1
- डीडवाना – 3
- फालोदी – 1
- सवाई माधोपुर – 1
- अन्य – 1
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

