Site iconSite icon AR Live News

मानसून ने केरल में दी दस्तक, सामान्य से 8 दिन पहले पहुंचा

Southwest monsoon 2025 reaches KeralaSouthwest monsoon 2025 reaches Kerala

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज यानी 24 मई 2025 को केरल में दस्तक दे दी है। जबकि मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तिथि 1 जून थी। भारतीय मौसम विभाग ने आज शनिवार को कुछ देर पहले मानसून के केरल में पहुंचने की अधिकृत घोषणा की है। इस साल मानसून पूर्वानुमान से 8 दिन पहले केरल में पहुंच गया है। ऐसे में देश भर में इस साल समय से पहले मानसूनी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। (Southwest monsoon 2025 reaches Kerala)

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 24 मई 2025 को केरल में सेट हो गया है। 1 जून की सामान्य तिथि के मुकाबले दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में सेट हो गया है। 16 साल बाद ऐसा मौका आया है जब मानसून काफी जल्दी केरल पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2009 में 23 मई 2009 को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। जबकि पिछले साल मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था।

मौसम विभाग ने इस साल राजस्थान में आगामी 20 जून मानसून आने की संभावना जताई रखी है, हालांकि जिस रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है उससे समय से पहले मेवाड़-हाड़ौती के रास्ते मानसून राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में इस साल उम्मीद अनुरूप बारिश होने की पूरी संभावना है।(Southwest monsoon 2025 reaches Kerala)

मानसून के आने से पहले राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। आज बीकानेर, जोधपुर संभाग के सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। तीव्र हीटवेव का दौर तीन दिन जारी रहने की संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।(Southwest monsoon 2025 reaches Kerala)

अजमेर, जयपुर, कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री, हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आगामी 4-5 दिन राज्य के कुछ भागों में शाम के समय तेज मेघगर्जन व तेज अंधड़ (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) चलने की भी संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version