उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में इन दिनों दो तरह का मौसम बना हुआ है। एक तरफ कई भागों में हीटवेव से आमजन परेशान नजर आ रहा है। दूसरी तरफ कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहने से इन क्षेत्रों के लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत है। (Severe heatwave & Thunderstorm Dust storm mix weather in rajasthan, imd weather alert udaipur rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा शाहपुरा और सलूंबर में 30-30 मिलीमीटर हुई। बड़ी सादड़ी 20, कुशलगढ़ 10, निम्बाहेड़ा 10, भैंसरोडगढ़10, भोपालसागर 10 मिलीमीटर बारिश हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। Severe heatwave & Thunderstorm Dust storm mix weather in rajasthan
आज भी तीव्र हीटवेव ऊष्णरात्री एवं तेज मेघगर्जन आंधी अलर्ट
आज बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव / तीव्र हीटवेव की संभावना है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघगर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज अंधड़ की प्रबल संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

