Site iconSite icon AR Live News

पीएफ ऑफिस में छोटे छोटे काम के लिए लोग भटके नहीं, यह हम सभी की जिम्मेदारीः सिन्हा

Regional Provident Fund Commissioner of Provident Fund Organization held a meetingRegional Provident Fund Commissioner of Provident Fund Organization held a meeting

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चित्रकुटनगर भुवाणा स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी के रूप में प्रशांत कुमार सिन्हा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-। ने आज शुक्रवार को बैठक ली। EPFO udaipur

उदयपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पदभार संभालने के बाद सिन्हा ने भीलवाड़ा व उदयपुर के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कर्मचारी भविष्य निधि के अंशदाताओं के दावों का समय पर निपटान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मृत्यु दावा एवं मासिक पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे काम के लिए लोग हमारे ऑफिस में भटके नहीं। उनके वाजिब काम समय पर हो जाए यह हम सभी की जिम्मेदारी है। EPFO udaipur

सेवानिवृति के दिन ही मिल जाए मासिक पेंशन का परिलाभ

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृति के दिवस पर ही मासिक पेंशन का परिलाभ जारी हो जाए। नियोक्ताओं की बकाया वसूली की कार्यवाही त्वरित हो और उनकी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से संवाद स्थापित कर समुचित निस्तारण के काम भी समय पर हो।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version