Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में दुबई से संचालित हो रही थी ऑनलाइन गेमिंग सट्टा वेबसाईट BAJRANG BOOK, 4 आरोपी गिरफ्तार

udaipur police bust online gaming gambling website BAJRANG BOOK fraud gang run from dubaiudaipur police bust online gaming gambling website BAJRANG BOOK fraud gang run from dubai

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा बेवसाइट  BAJRANG BOOK चलाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है, वहीं गेमिंग सट्टा वेबसाइट बजरंग बुक संचालक और गिरोह के मास्टर माइंड पुनीत खतुरिया उर्फ सोनू सिंधी के दुबई भागने की संभावना पर उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। udaipur police bust online gaming gambling website BAJRANG BOOK fraud gang run from dubai

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि टीम ने शिकारबाड़ी कॉलोनी में लेक विजन अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर कार्यवाही करते हुए बजरंग बुक ऑनलाईन गेमिंग वेबसाईट पर सट्टा लगाते हुए चार आरोपी शिकारवाड़ी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र डूंगर सिंह कुम्पावत, सिंघभूम झारखंड निवासी मुकुल कुमार पुत्र टिंकु सिंह, राजसमंद के राजनगर निवासी जयेश पुत्र सुखलाल रैगर और रेलमगरा निवासी नीरज सिंह पुत्र शंकरलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लेपटॉप, 4 पीसी सेटअप, 2 सीपीयू, 17 मोबाईल, 27 एटीएम, 4 बैंक पास बुक, 8 चेक बुक, 23 सीम कार्ड, 1 वाईफाई राउटर व 40 हजार रूपये कैश बरामद किए हैं। ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालन में फर्जी तरीके से किसी अन्य की आईडी से खुले बैंक खातों और सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा था।

एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग सट्टा बेवसाइट BAJRANG BOOK सेक्टर 11 निवासी पुनीत खतुरिया उर्फ सोनू सिंधी पुत्र किशोर ने ही बनायी थी और यही गिरोह का मास्टर माइंड है। पुनीत खतुरिया अक्सर दुबई में रहता है और दुबई से गिरोह का संचालन कर रहा था, इसके लिए पुनीत खतुरिया ने दुबई में भी एक टीम हायर की हुई थी, जो उदयपुर की टीम से को-ऑर्डिनेट कर गेमिंग सट्टा गिरोह चल रहे थे। फिलहाल पुनीत खतुरिया उदयपुर आया हुआ था, पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर पुनीत खतुरिया उसके घर से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुनीत के दुबई भागने की संभावना के चलते उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि कुछ महीने पहले पुनीत खतुरिया उर्फ सोनू सिंधी ने बजरंग बुक नाम से ऑनलाइन गेमिंग सट्टा वेबसाइट बनायी थी। इस पर क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी सहित अन्य गेम्स खेले जाते हैं। इन गेम्स को खेलने के लिए हर शख्स को एक आईडी की जरूरत होती है। बजरंग बुक का एक वाट्सएप ग्रुप भी है। वाट्सअप ग्रुप से आम लोगों को जोड़ा जाता है। ग्रुप के जरिए लोग वेबसाईट पर पहुंचते है। लॉगिन आईडी शुल्क का क्यूआर कोड से पेमेंट करने के बाद ग्राहक को वेबसाइट संचालकों द्वारा ऑनलाईन गेम खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराई जाती है। ग्राहक को गेम खेलने के लिए न्यूनतम 300 रूपए से लेकर अनलिमिटेड तक कॉईन रिचार्ज करना होता है।

ग्राहकों की राशि फर्जी आईडी से खुले बैंक खातों में ली जाती है और इन खातों के लिए उपयोग होने वाले मोबाइल सिम कार्ड भी फर्जी आईडी पर ली गयी हैं। ग्राहकों द्वारा आईडी शुल्क और रीचार्ज शुल्क सभी धन का लेखा-जोखा मास्टर माइंड पुनीत खतुरिया ही देखता है। गिरफ्तार हुए चार आरोपियों को इस काम के लिए पुनीत खतुरिया मासिक वेतन देता था। वेबसाईट पर खेलने वाले कई लोग धीरे-धीरे लालच में आकर लाखों रूपए तक गवां चुके हैं। udaipur police bust online gaming gambling website BAJRANG BOOK fraud gang run from dubai

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version