Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर जिले के बड़गांव में हुई सर्वाधिक एक इंच बारिश

rain in udaipurrain in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित राजस्थान के कई भागों में बारिश और आंधी का दौर बना हुआ है। मंगलवार को उदयपुर शहर से सटे बड़गांव में एक इंच बारिश हुई। इधर मौसम विभाग ने आज बुधवार को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव/ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना जतायी है।(rain in udaipur rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर में 3 मिलीमीटर, बड़गांव 26, गोगुंदा 10, मावली 5, खेरवाड़ा 1, कोटड़ा 12, नयागांव 1, बारापाल 5 और घासा में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भी उदयपुर संभाग में कई जगह हल्की बारिश हुई। उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) चलने और हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।(rain in udaipur rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को बीकानेर, जोधपुर,जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव/ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव व उष्णरात्रि दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

आगामी 48 घंटो में तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने, 21-23 मई के दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहने और हीटवेव तीव्र हीटवेव व ऊष्ण रात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग में भी 24 से 26 मई के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन आंधी चलने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version