नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं एक जवान शहीद हो गया है। जंगल से नक्सलियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली भी बताया जा रहा है। chhattisgarh 26 naxalites killed by security forces in narayanpur
जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली इकट्ठे होने जा रहे हैं, नक्सलियों की बड़ी मीटिंग होने वाली है। सूचना पर सुरक्षा बल की टुकड़ियां योजना के तहत अबूझमाड़ के जंगल में पहुंची ही थी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था कि नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गयी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर 26 नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों के कई ठिकानों पर छापा मारकर हथियार, विस्फोटक सामग्री और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी कामयाबी बताया है। chhattisgarh 26 naxalites killed by security forces in narayanpur chhattisgarh, one soldier martyred
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

