चेहरा पत्थर से कुचला, ताकि पहचान में नहीं आए
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के जसवंतगढ़ में हाईवे से नजदीक झाड़ियों में युवति का शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गयी। युवति की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है, चेहरा पत्थर से कुचला होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर एफएसएल नमूने एकत्रित किए और शव मोरचरी में रखवाया। Udaipur: woman murder, dead body found in bushes near jaswantgarh udaipur
पुलिस ने बताया कि मृतका के दोनों हाथों में मेहंदी लगी है और बाएं हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ था। गोगुंदा पुलिस ने जिले के अन्य थाना पुलिस को युवति का हुलिया बताकर जानकारी मांगी है, संभवतः कहीं गुमशुदगी दर्ज हुई हो। इसके अलावा भी पुलिस अन्य संसाधनों से युवति की पहचान के प्रयास कर रही है। मामला हत्या में दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू की गयी है।
पहले भी एक युवति का शव ऐसे ही मिला था, लेकिन न शिनाख्त हुई, न आरोपी मिले
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी गोगुंदा थाना क्षेत्र में हाईवे से नजदीक झाड़ियों में एक युवति का शव मिला था। उस समय भी उसकी पहचान नहीं हो सकी थी और आज तक उसके आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है। हाईवे किनारे यहां कई होटलों में अवैध गतिविधियां होती हैं, ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस से ऐसे मामलों में ज्यादा सख्ती बरतने और हर संभव प्रयास कर आरोपियों तक पहुंचने की मांग की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

