Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव में यूडीए की लापरवाही: मामूली बारिश में वाहनों को हुआ नुकसान

Udaipur Development Authority's negligence, work on 60 feet road in Bargaon is going on very slowlyUdaipur Development Authority's negligence, work on 60 feet road in Bargaon is going on very slowly

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बड़गांव में 60 फीट रोड का काम बहुत ही धीमा चलने से मंगलवार को कुछ देर की बारिश में कई वाहन चालक परेशान हुए। स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से यूडीए अध्यक्ष और यूडीए आयुक्त का ध्यान इस तरफ दिलवा रहे है। इसके बावजूद जन समस्या की तरफ कोई गंभीर नजर नहीं आ रहा।(Uda negligence on badgaon 60 feet road)

बड़गांव पंचायत के प्रशासक एवं निवर्तमान सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि रोड का काम बहुत ही धीमा चल रहा है। मंगलवार को कुछ देर की बारिश में रोड पर पानी भर गया। अधूरी पड़ी रोड पर पानी भर जाने पर वाहन गड्डों में फंसकर क्षतिग्रस्त भी हुए। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशान भी होना पड़ा।(Uda negligence on badgaon 60 feet road)

 पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने बताया कि यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को महीनों से आगाह कर रहे। उसके बावजूद कोई गंभीर नजर नहीं आ रहा। पिछले दिनों भी कुछ देर की बारिश में लोगों के घरों में बारिश का पानी घूस गया था। आज फिर लोगों को परेशानी हुई। यही स्थिति रही तो बारिश में बहुत ही बूरे हालात बनेंगे और बड़गांव की जनता यूडीए के अधिकारियों का घेराव करने मजबूर होगी इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। 

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version