Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-कोटा संभाग में 4-5 दिन चलेगा आंधी बारिश का दौर

possibility of storm and rain in Udaipur and Kota divisions for 4-5 dayspossibility of storm and rain in Udaipur and Kota divisions for 4-5 days

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज भी दोपहर बाद तेज आंधी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। एक दिन पहले उदयपुर में 47 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने से कई जगह पेड़ उखड़ गए थे और फतहसागर में नेहरू गार्डन के पास एक नाव फंसी गई उसमें सवार 34 लोग बाल बाल बचे।(possibility of storm and rain in Udaipur division)

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं) चलने और हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। उदयपुर व कोटा संभाग में आज भी दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जयपुर भरतपुर, बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी चलने की संभावना है।(possibility of storm and rain in Udaipur division)

यह भी पढ़े : लापरवाही या कमाई का लालचः फतहसागर में नाव पलट जाती तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहते uda के जिम्मेदार

पिछले 24 घंटों में उदयपुर शहर में 22 मिलीमीटर, भीलवाड़ा के सहाड़ा में 40, लोहारिया बांसवाड़ा 40, घाटोल 20, दानपुर 30, शेरगढ़ 10, सल्लोपाट 20, निम्बाहेड़ा 20, बड़ी सादड़ी 10,वेजा 10 और आसपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। आज बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री रहने और हीटवेव की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटो में तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 21-23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री तथा हीटवेव, तीव्र हीटवेव ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार चलने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version