Site iconSite icon AR Live News

धानमंडी विवादः 6 आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों ने आधा दिन बाजार बंद रखकर जताया विरोध

udaipur police arrest 6 accused in dhanmandi disputeudaipur police arrest 6 accused in dhanmandi dispute

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के धानमंडी क्षेत्र के तीज का चौक में बीती गुरूवार रात नींबू खरीदने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सब्जी विक्रेता पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार और 2 अपचारियों को डिटेन किया है। शुक्रवार सुबह घटनाक्रम के विरोध में धानमंडी में व्यापरियों ने आधा दिन बाजार बंद रखे, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार समझाइश और मांगे पूरी होने के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दोपहर डेढ़ बजे के बाद दुकानें खोलीं। udaipur police arrest 6 accused in dhanmandi dispute, shopkeepers close their shops for half day in the protest of incident

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि माहौल शांत है, व्यापारियों पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो नाबालिग हैं, जिन्हें डिटेन किया है। घटनाक्रम को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया था। समझाइश के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोली हैं, बाजार खुला है। अन्य आरोपियों को भी सीसीटीवी फुटेज के जरिए चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। धानमंडी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि सब्जी विक्रेता सतवीर सिंह पर हमला करने के आरोप में धानमंडी के धोलीबावडी निवासी तौफिक (19) पुत्र एहसान मोहम्मद, गणेशनगर पायड़ा निवासी अनस हुसैन (20) पुत्र मुनव्वर, 80 फीट मल्लातलाई निवासी तसकीन खान (19) पुत्र मोहम्मद शाहिद, मुर्शीद नगर सवीना निवासी अरबाज हुसैन (25) पुत्र इशाक मोहम्मद को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग को डिटेन किया है। अन्य की तलाश जारी है। घायल सब्जीविक्रेता सतवीर सिंह के चेहरे, नाक पर चोटें हैं, उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि गुरूवार शाम को चार-पांच लड़के नींबू खरीदने के लिए धानमंडी में सतवीर सिंह के ठेले पर आए, उस समय ठेले पर सतवीर सिंह का बेटा राहुल था। लड़कों ने राहुल से 10 रूपए के नींबू देने के लिए कहा। राहुल ने जवाब दिया कि नींबू महंगे हो गए हैं, 20 रूपए से कम में नींबू नहीं देंगे। इस पर उन लड़कों और राहुल के बीच कहासुनी-झगड़ा हो गया। कहासुनी सुनकर आस-पास के ठेला संचालक इकट्ठे हुए तो वे चारों-पांचों लड़के वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस थाने की गाड़ी धानमंडी पहुंची। राहुल ने घटनाक्रम बताया तो पुलिस ने थाने में आकर रिपोर्ट देने को कहा। राहुल की तरफ से थाने में नींबू खरीदने की बात को लेकर हुई कहासुनी की रिपोर्ट दी।

झगड़ा करने वाले युवकों को पुलिस आईडेंटिफाई करती, इससे पहले रात करीब 9.30-10 बजे जब व्यापारी फल-सब्जी की दुकानें और ठेला बंद कर घर जाने की तैयारी में थे, तभी नींबू खरीदने को लेकर झगड़ा करने वाले युवक अन्य 7-8 युवकों के साथ लाठी-डंडे, तलवार लेकर आए, सब्जी विक्रेता राहुल नहीं दिखा तो उसके पिता सतवीर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में सतवीर सिंह घायल हो गए, अन्य व्यापारियों को इकट्ठा होता देख हमलावर युवक मौके से भाग गए। सतवीर सिंह को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि इस घटनाक्रम के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए धानमंडी में खड़े दो ठेलों को आग लगा दी। घटनाक्रम के बाद रात को धानमंडी में तनाव की स्थित हो गयी। पुलिस के आलाधिकारी मय भारी जाब्ता मौके पर पहुंचे। लोगों की समझाइश कर मामला शांत किया। एहतियातन धानमंडी में रातभर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा और इसी बीच पुलिस की कुछ टीमों ने सब्जी विक्रेता पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।

व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, मंडी में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना लाइसेंस अवैध रूप से लगने वाले ठेलों को धानमंडी से हटाने की मांग की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version