Site iconSite icon AR Live News

बेड़वास में विश्वेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव 18 को

Patotsav of Vishwaeshwar Mahadev temple in Bedwas on 18thPatotsav of Vishwaeshwar Mahadev temple in Bedwas on 18th

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बेड़वास स्थित भगवान विश्वेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान जी मंदिर का दो दिवसीय पाटोत्सव समारोह 17 और 18 मई को मनाया जाएगा।(Vishwaeshwar Mahadev Patotsav Bedwas)

औदीच्य समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि औदिच्य ब्राह्मण समाज व विश्वेश्वर महादेव जी मंदिर केन्द्रीय कार्यकारिणी बेड़वास के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।(Vishwaeshwar Mahadev Patotsav Bedwas)

17 मई शनिवार की रात्रि 8.15 बजे से रात्रि जागरण व भजन संध्या होगी। इसमें भजन गायक दुर्गाशंकर शर्मा और भजन मंडली भजन प्रस्तुत करेंगे। अगले दिन 18 मई रविवार को सुबह 4.15 बजे से 7.30 बजे तक लघु रुद्री पाठ होगा व भगवान को श्रृंगार धराया जाएगा। सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक हवन और सुबह 10.15 बजे से 10.30 बजे तक ध्वजारोहण होगा उसके बाद आरती होगी।

केंद्रीय कार्यकारिणी के महामंत्री दुर्गाशंकर शर्मा ने बताया कि 18 मई को आरती के पश्चात समाज की आमसभा होगी और भामाशाह सम्मान होगा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने केंद्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने पिछले दिनों समाज के कुटुम्ब स्तर पर बैठके की है। समाजजन आज शुक्रवार को भी मंदिर परिसर में तैयारियांं में लगे हुए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version