मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब राज्य के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।(Poisonous liquor case Punjab)
पुलिस के अनुसार अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में सोमवार देर रात पांच गांवों में जहरीली शराब के चलते 14 लोगों की मात हो गई है। कई लोग गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है।(Poisonous liquor case Punjab)
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
घटना के बाद कई पुलिस अधिकारी इन गांवों में पहुंचे। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा है कि मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं, कत्ल हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

