Site iconSite icon AR Live News

सीबीएसई 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी

cbse 12th and 10th result 2025 outcbse 12th and 10th result 2025 out

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हो गया है। 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 88.39 फीसदी परिणाम रहा है, जिसमें अजमेर रीजन देश के सभी रीजन में 10वें स्थान पर रहा है। वहीं 10वीं का रिजल्ट 93.66 फीसदी परिणाम रहा। स्टूडेंट्स सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट पर एग्जाम रिजल्ट देख सकते हैं। cbse 12th and 10th result 2025 out

ओवरऑल परिणाम पर गौर करें तो 12वीं कक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है, जिनका 91.64 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है, वहीं छात्रों का परीक्षा परिणाम 85.70 फीसदी रहा है, ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स 100 फीसदी पास हुए हैं। इंस्टीट्यूशन के ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है, इनका 99.29 फीसदी परिणाम रहा है, जबकि दूसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट्स का 99.05 फीसदी परिणाम रहा है। प्राईवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स का पासिंग पर्सेंटेज तुलनात्मक सरकारी स्कूलों से भी कम रहा है। प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स का 87.94 फीसदी रिजल्ट रहा है। cbse 12th and 10th result 2025 out

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version