Site iconSite icon AR Live News

सीबीएसई 12वीं और 10वीं परीक्षा में हिंदु जिंक स्कूल, जावर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

cbse 12th and 10th result 2025 out hind zinc school jawar topper studentcbse 12th and 10th result 2025 out hind zinc school jawar topper student

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं एवं दसवीं के घोषित परिणामों में हिंद जिंक स्कूल, ज़ावर का परिणाम उत्कृष्ट रहा। दसवीं के घोषित परिणामों में भी हिंद जिंक स्कूल, ज़ावर का प्रदर्शन शानदार रहा, प्राची मीणा ने 88 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कुमकुम बेहरा 85.4 व पल्लवी लोहार 84.8 प्रतिशत के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान संकाय में हर्षिता सिन्हा ने 85 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। पीयूष कक्कड़ 81 व तुभ्यम जैन 80 प्रतिशत के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। cbse 12th and 10th result 2025 in udaipur hind zinc school jawar topper student

कला संकाय में जैना घावरी ने 75.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रहे पुनीत कुमार 74.2 प्रतिशत के साथ। यशपाल सिंह ने 70.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरबंस ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। cbse 12th and 10th result 2025 in udaipur hind zinc school jawar topper student

क्लिक यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स का परिणाम प्राइवेट स्कूल से बेहतर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version