Site iconSite icon AR Live News

17 किलो चांदी की लूट में पांच आरोपी गिरफ्तार: पुणे की गैंग ने की थी वारदात

udaipur police bust interstate loot gang arrest five accused of loot with jeweller in dabok udaipurudaipur police bust interstate loot gang arrest five accused of loot with jeweller in dabok udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डबोक पुलिस ने गत माह ज्वैलरी व्यापारी के साथ हुई 17.500 किलो चांदी की लूट मामले अंतर्राज्जीय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने वाली गैंग पुणे महाराष्ट्र की है, जिसने उदयपुर डबोक के स्थानीय दो युवकों को गिरोह में शामिल कर वारदात को अंजाम दिया था। खास बात है कि पुलिस ने लूट की चांदी खरीदने वाले पुणे के सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे लूटी गयी चांदी बरामद की है। udaipur police bust interstate loot gang arrest five accused of loot with jeweller in dabok udaipur

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि डबोक के मीठानीम में 16 अप्रेल की रात चांदी के जेवरों से भरा बैग लेकर दुकान से घर लौट रहे ज्वैलरी व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों उदयपुर के डबोक निवासी नरेश (25) उर्फ रोहित गायरी पुत्र गोकुल गायरी, सुरेशचन्द्र (32) पुत्र नवला गायरी, पुणे महाराष्ट्र निवासी नितेश शर्मा (34) पुत्र मांगीलाल उर्फ मंगेश, सुजल सुनील गायकवाड (20) उर्फ कुष्णा पुत्र सुनील गायकवाड, लूट की चांदी खरीदने वाला सुनार पुणे निवासी भरत भबूतमल ओसवाल (52) पुत्र भबूतमल को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी चांदी में से 15 किलो 271 ग्राम चांदी बरामद की गयी है और वारदात में प्रयुक्त बाइक और कार बरामद की गयी है। वारदात में शामिल पुणे निवासी तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है। वारदात के खुलाने में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल जगदेव भाटी और कांस्टेबल विकास की विशेष भूमिका रही है।

एडि.एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि वारदात के बाद गठित टीमों ने घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे करीबन 210 सीसीटीवी फुटेज व मगंलवाड, चितौडगढ, मावली, राजसमंद, बासवाडा में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रूट चार्ट बनाया। तकनीकी विश्लेषण में पता चला कि वारदात में गुजरात व महाराष्ट्र के बदमाश शामिल थे। आरोपियों को चिन्हित कर पुलिस टीमों ने उनकी धरपकड के प्रयास किए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने 20 दिनों तक गुजरात के तापी और महाराष्ट्र के पुणे में कैंप किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर उदयपुर लेकर आयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version