Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक ने भूमिगत खनन में टेली-रिमोट संचालन अपनाने वाली पहली भारतीय मेटल कंपनी

Hindustan Zinc Boosts Production and Safety with Emerging-TechHindustan Zinc Boosts Production and Safety with Emerging-Tech

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने हाल ही टेली-रिमोट और मार्गदर्शन करने वाले लोडर का उपयोग शुरू किया है। इससे सतह पर बैठे ऑपरेटर खदानों में काम करने वाले लोडर को शिफ्ट बदलने के दौरान भी नियंत्रित कर सकते हैं। कंपनी के अपने ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से यह संभव हुआ है। टेली-रिमोट संचालन से राजस्थान रामपुरा आगुचा माइन में उत्पादन में सुधार हुआ है, जिससे शाफ्ट से अयस्क निकालने की क्षमता 6500 टन प्रतिदिन से बढ़कर 8000 टन प्रतिदिन हो गई है। Hindustan Zinc Boosts Production and Safety with Emerging-Tech, first Indian metals company to implement tele-remote operations

एक और बड़ी उपलब्धि स्मोक-ऑवर्स ड्रिलिंग तकनीक का इस्तेमाल है। हिन्दुस्तान जिंक यह स्वचालित तकनीक इस्तेमाल करने वाली पहली भारतीय मेटल कंपनी बन गई है। स्मोक-ऑवर्स ड्रिलिंग तकनीक से शिफ्ट बदलने के दौरान भी ड्रिलिंग का काम जारी रखा जा सकता है और ऑपरेटर सतह से मशीन को चलाता है। यह तकनीक विश्व की सबसे बड़ी भूमिगत जिंक माइन रामपुरा आगुचा और सिंदेसर खुर्द दोनों में संचालित है।

कंपनी ने एक एआई और सेंसर आधारित अनुमान लगाने वाली रखरखाव प्रणाली भी लगाई है। इसे एक नई तकनीक स्टार्टअप इनफिनिट अपटाइम के साथ मिलकर विकसित किया गया है। 1 हजार से अधिक स्मार्ट सेंसर लगाकर, हिन्दुस्तान जिंक ने मशीनों के खराब होने के खतरे को सफलतापूर्वक कम किया है और अपनी माइंस और स्मेल्टर्स में बिना योजना के होने वाले डाउनटाइन को लगभग 500 घंटे तक कम कर दिया है। हिंदुस्तान जिंक ने जस्ता उत्पादन को कुशलतापूर्वक बढ़ाने के लिए एक एआई-आधारित ऑटोमेशन उपकरण भी लगाया है।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि तकनीक हमारी व्यवसाय प्रक्रिया का मूल है। हम ऐसी पहली तकनीकें इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं जो हमारे उत्पादन को बेहतर बनाती हैं और संसाधनों का सही इस्तेमाल करते हुए अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में मदद करती हैं। एआई, एमएल, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन को तेजी से अपनाकर हम उद्योग और देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version