Site iconSite icon AR Live News

अचानक बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचे कलेक्टर: भर्ती मरीज बोले,बहुत ही बेहतर है यहां की व्यवस्था

Udaipur Collector Namit Mehta suddenly reached Badgaon Satellite HospitalUdaipur Collector Namit Mehta suddenly reached Badgaon Satellite Hospital

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आज शुक्रवार को बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल और एसडीओ ऑफिस बड़गांव का निरीक्षण किया।(Badgaon Satellite Hospital)

कलेक्टर नमित मेहता आज सुबह अचानक बड़गांव सेटेलाइट अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभारी अधिकारी डॉ.अशोक शर्मा से स्टाफ, ओपीडी के साथ ही संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। कलेक्टर ने वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके साथ मौजूद परिजनों से चिकित्सा सुविधा की जानकारी भी ली। भर्ती मरीजों ने सेटेलाइट हॉस्पिटल की मेडिकल टीम और खासकर डॉ.अशोक शर्मा की सेवाओं की तारीफ की। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य भी जिला कलेक्टर के साथ मौजूद थे। (Badgaon Satellite Hospital)

जिला कलेक्टर ने इस बात पर खुशी जताई कि बड़गांव सेटेलाईट हॉस्पिटल में किसी बड़े अस्तपाल जैसी चिकित्सा सुविधा मिल रही है और यहां भर्ती मरीज और उनके साथ मौजूद परीजन भी चिकित्सा सुविधा से संतुष्ट है। इस दौरान कलेक्टर ने सेटेलाइट हॉस्पिटल के डॉ.आशीष शर्मा, डॉ.अरूण, डॉ.भव्या आमेटा और यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ.गुलनाज परवीन से भी संवाद किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सेटेलाइट हॉस्पिटल में क्रमोन्नत हुए बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल ने इलाज के मामले में लोगों का विश्वास जीत लिया है। इसी का नतीजा है कि यहां बड़गांव ही नहीं पूरे पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों के लोग इलाज करवाने आते है। आसपास की कई शहरी कॉलोनियों के लोग भी यहां इलाज करवाने आते है। खास बात यह है कि यहां इलाज के लिए पर्ची कटवाने लोग सुबह 6.30-7 बजे से ही लाइनों में लगना शुरू हो जाते है।

महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला कलक्टर ने सीएमएचओ डॉ.अशोक आदित्य को बड़गांव सेटेलाइट चिकित्सालय के लिए अलग से भूमि आवंटित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव उपखंड अधिकारी के कार्यालय में भिजवाने के लिए भी कहा, ताकि चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा सके।

जिला कलेक्टर ने बड़गांव के उपखंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उनके साथ एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद थे। कलेक्टर ने बड़गांव एसडीओ निरमा बिश्नोई से राजस्व और न्याय अनुभाग, भूमि अवाप्ति के लंबित प्रकरणों व ई-फाइलिंग की जानकारी ली। कलेक्टर ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के एसडीओ कोत्र निर्देश दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version