Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के सोनू शर्मा ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट में प्रस्तुति देकर बढ़ाया गौरव

singer Sonu Sharma from Udaipur performed in World Audio Visual and Entertainment Summit 2025singer Sonu Sharma from Udaipur performed in World Audio Visual and Entertainment Summit 2025

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के म्यूजिक कंपोजर एंड सिंगर सोनू शर्मा ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हाल ही हुए वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में प्रस्तुति देकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया है। सोनू शर्मा ने WAVES में खुद के कंपोज किए हुए गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। 1 मई से 4 मई के बीच हुई वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महाराष्ट्र के सीएम, अंबानी परिवार के सदस्यों, बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस मंच पर भी सोनू शर्मा और उनके बैंड “प्रवाह” टीम द्वारा कंपोज किए गीत बारिशें…, आधी है तेरी, आधी है मेरी, इस यारी के किस्से कई… की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा गया। singer Sonu Sharma from Udaipur performed in World Audio Visual and Entertainment Summit 2025

उदयपुर के बड़ी गांव के रहने वाले सिंगर सोनू शर्मा पुत्र डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी एजुकेशन उदयपुर से ही हुई हैं। सिंगिंग का उन्हें बचपन से ही शौक था, वे गीतों को खुद कंपोज भी करते हैं। उनके बैंड का नाम प्रवाह है, जिसमें 11 सदस्य हैं, जिनमें वे म्यूजिक कंपोजिंग और सिंगिंग करते हैं। सोनू ने कहा इस मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलना उनके लिए बड़ी बात है। बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने यहां उनकी प्रतिभा को देखा और सराहा। वे व्यक्तिगत तौर पर और बैंड प्रवाह के साथ पूर्व में भी कई राष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं।

सोनू ने बताया कि रियलिटी शो “सिम्फनी ऑफ इंडिया: भारत की गूंज” में उनका और उनके बैंड प्रवाह का चयन हुआ था। इसका 4 मार्च को दूरदर्शन चैनल पर प्रसारण भी हुआ था। इस रियलिटी शो में उन्होंने सैकंड रनरअप का अवॉर्ड जीता था। सिम्फनी ऑफ इंडिया की ओर से ही उन्हें वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट में परफॉर्मेंस देने का मौका मिला।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version