Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल बना शिक्षा गौरव का मंच, 60 गुरुजनों को सम्मान

udaipur 60 teachers awarded by city dron award in geetanjali medical college and hospitaludaipur 60 teachers awarded by city dron award in geetanjali medical college and hospital

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल के स्व.नर्मदा देवी सभागार में सिटी द्रोण अवॉर्ड का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 60 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिनमें सीबीएसई और आरबीएसई के सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गितेशजी मालवीय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेश्री श्रीमाली, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह यादव एवं सचिव डॉ. उपेंद्र रावल शामिल हुए। साथ ही आमंत्रितों में गीतांजली हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चन्द रजबार, GITS डायरेक्टर डॉ. एसएम प्रसन्ना, सीएफओ बीएल जांगिड़ सहित प्रॉपर्टी एंड कंसल्टेंट कंपनी डायरेक्टर कृष्णा कौशिक, सीए राहुल बडाला, मेडिप्रेन्योर डायरेक्टर डॉ. अरविंदर सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर के कई सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक एवं स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

Exit mobile version