Site iconSite icon AR Live News

सागवाड़ा में पांच इंच बारिश, मानसूनी सीजन की तरह बरसे बादल

Heavy rain in many areas of RajasthanHeavy rain in many areas of Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मई के पहले सप्ताह में मेवाड़ सहित राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर बना हुआ है। बीते 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 121 मिलीमीटर यानी करीब पांच इंच बारिश डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में दर्ज की गई। इधर आज सुबह उदयपुर शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद भी उदयपुर सहित कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। (Heavy rain Sangwara Dungarpur)

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा सागवाड़ा (डूंगरपुर) में 121 मिमी दर्ज की गई। उदयपुर संभाग में डूंगरपुर के ओबरी में 70 मिलीमीटर, आसपुर 50, गलियाकोट 20, धंबोला 40, वेजा 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।(Heavy rain Sangwara Dungarpur)

बीते 24 घंटों में बांसवाड़ा के घाटोल में 60, भूंगड़ा 40, राजसमंद के नाथद्वारा में 50, चित्तौड़ के बड़ीसादड़ी में 50, सराड़ा सलूंबर 50, प्रतापगढ़ के धरियावद में 30, अरनोद 20, पीपलखूंट 20, गणेशपुर 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा कई जगह हल्की बारिश हुई।

बारिश का दौर बना रहने से पश्चिमी राजस्थान सहित राजस्थान के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में काफी कमी आने से गर्मी से बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी के दौर के बीच इन दिनों दोपहर में भी ठंडी हवाएं चलने से दिन भर धीरे धीरे लोगों की दिनचर्या सामान्य नजर आने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने व कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान के दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी भागों में तीन चार दिन मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version